उबले चने का नाश्ता

उबले चने का नाश्ता

उबले चने का नाश्ता

हम आपको उबले हुए चने का नाश्ता बनाना बताएंगे आप सभी लोग चने की विशेषताओं के बारे में तो जानते ही होंगे चना एक बहुत ही पौष्टिक आहार है प्राचीन समय से यह बताया गया है कि सुबह के समय चना खाना बहुत ही फायदेमंद होता है यह आपके शरीर को ऊर्जा देता है और आपके शरीर को तंदुरुस्त बनाता है |

चने में बहुत सारी विशेषताएं होती हैं इसलिए बहुत सारे व्यक्ति सुबह के समय चने का नाश्ता करना पसंद करते हैं चने का नाश्ता बनाना बहुत ही आसान है इसे आसानी से और बहुत कम समय में बनाया जा सकता है इसको वैसे तो सादा भी खा सकते हैं लेकिन इसमें कुछ अन्य चीज मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं|

जहां हम छोटे काले चने के बारे में बात कर रहे हैं हम सुबह के नाश्ते में छोटे काले चने का ही प्रयोग करते हैं इसलिए ध्यान रहे कि हम यहां जो बात करेंगे वह छोटे काले चने के बारे में ही करेंगे आप चाहे तो अपनी मर्जी से कोई और चने भी प्रयोग कर सकते हैं सबसे पहले आप नीचे दी हुई सामग्री को इकट्ठा कर ले और बनाने की विधि को ध्यान से पढ़ें जब आप इसे बनाएंगे तो देखेंगे कि यह बहुत ही आसानी से बनने वाला नाश्ता है|


सामग्री


चना 200 ग्राम नमक स्वादानुसार
प्याज 1 बढ़ा गरम मसाला 1/2 चाय चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा हुआ लाल मिर्च 1/2 चाय चम्मच
जीरा 3 छोटा चम्मच घी 1 चम्मच

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले आप काले चने लेंगे उन्हें अच्छी तरह धोकर पूरी रात भिगोने के लिए रख देंगे|

  2. सुबह को फिर चने को पानी में से निकाल कर अच्छी तरह धो लेंगे और इन्हें उबालने के लिए रख देंगे उबालने के लिए कुकर का इस्तेमाल करें अच्छा रहेगा|

  3. 3-4 सिटी लेने के बाद आप देखेंगे कि आपका चने उबल गया होगा एक बार हाथ से जरूर देख ले| कुकर की सीटी आपके चने की गुणवत्ता पर निर्भर करती है |

  4. इसी बीच आप प्याज हरी मिर्च हरा धनिया बारीक बारीक काट लेंगे|

  5. अब आप फ्राई फैन लेंगे उसमें घी डालेंगे| घी जब गर्म हो जाए तब उसमें जीरा डालेंगे जीरे को थोड़ा फ्राई होने देंगे|

  6. जब जीरा फ्राई हो जाए तब उसमें प्यास डालेंगे प्याज को भी थोड़ा फ्राई करेंगे प्याज फ्राई होने के बाद उसने गरम मसाला और मिर्च भी डाल देंगे|

  7. अब इसमें उबले हुए चने डाल देंगे और थोड़ी देर के लिए सारी सामग्री को मिक्स करेंगे|

  8. आप ऊपर से इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालेंगे आप आपके उबले हुए चने का नाश्ता तैयार है आप इसे मीठी चटनी या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं





टिप्पणियाँ