मखाने और चौलाई की खीर कैसे बनाएं

मखाने और चौलाई की खीर कैसे बनाएं

मखाने और चौलाई की खीर कैसे बनाएं

मखाने और चौलाई की खीर बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे बहुत ही जल्दी बना सकते हैं यह व्रत में भी खा सकते हैं यह बहुत टेस्टी होती है इसको जब भी मन करे तब बनाकर इसको आसानी से खा सकते हैं |

यह एक बहुत ही पौष्टिक आहार है यह आपके शरीर की अंदर की शक्ति को बढ़ाता है इसे आप व्रत में खा सकते हैं और उसके बाद आप किसी भी तरह की कमजोरी को महसूस नहीं करेंगे |

इसकी विधि को देखेंगे तो आप सोचेंगे कि यह तो बहुत ही आसान विधि है और जब आप इसको बनाएंगे तो आपका मनोबल भी बढ़ेगा इससे आप अपनी रसोई की और भी रेसिपी आसानी से बना सकते हैं यहां हम आपको बहुत ही आसानी से बनाई जाने वाली चौलाई और मखाने की खीर के बारे में बताएंगे| आप नीचे दी हुई सामग्री को इकट्ठा कर लें तथा जो विधि दी हुई है उस विधि को द्वारा बनाएं|

सामग्री


दूध आधा लीटर बादाम 20
मखाने 50 ग्राम काजू 20
चौलाई 50 ग्राम पिस्ता 20
चीनी स्वादानुसार खरबूजे की गिरी 20 ग्राम

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लेंगे जिसमें 1/2 - 2 लीटर सामग्री आ सके|

  2. अब इसमें दूध डालकर 5 से 10 मिनट के लिए उबाल लेंगे|

  3. जब दूध उबल जाए तो उसमें मखाने और चौलाई डालेंगे अब इसे धीरे-धीरे किसी चमचे की मदद से चलाते रहेंगे |

  4. धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट चलाने के बाद अब आप देखेंगे कि आपके मखाने गल चुके होंगे|

  5. सामग्री में जो बदाम काजू पिस्ता खरबूजे की गिरी दी हुई है उसको डालेंगे ध्यान रहे कुछ बादाम काजू और पिस्ता बारीक बारीक काट लेंगे|

  6. अब आप अपनी खीर को आंच से नीचे उतार लेंगे अब उसमें चीनी मिल आएंगे ध्यान रहे चीनी को बनाते समय नहीं डालना है

  7. अब आपकी गरमा गरम खीर खाने के लिए तैयार है आप इसको गरम भी खा सकते हैं कुछ लोग इसे ठंडा खाना पसंद करते हैं इसलिए इसे आप अपने फ्रीजर में रख दें और ठंडा होने के बाद खाएं इसमें ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें|

टिप्पणियाँ